Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : RAF ने साकची थाना व आम बागान में किया पौधरोपण

Jamshedpur (Rohit Kumar) : रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) जमशेदपुर 106वीं बटालियन की ओर से छह दिवसीय फेमेक्स कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत तीसरे दिन बुधवार को RAF (रैफ) के महिला व पुरुष जवानों ने साकची थाना, आमबागान और मानगो में स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत थाना परिसर और सार्वजनिक इलाकों में साफ-सफाई की गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/RAF-FEMEX-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-caught-two-thieves-stealing-scrap-from-the-police-station-red-handed/">आदित्यपुर

: थाना से स्क्रैप चुराते दो चोर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/RAF-FEMEX-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साफ-सफाई करने के बाद पौधरोपण भी किया गया. इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता मार्च भी निकाला गया. लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास साफ सफाई करें. मौके पर 106वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट पतरस पूर्ति ने कहा कि यह अभियान सोमवार से शुरू हुआ है. यह शनिवार तक चलेगा. इस अभियान में जवान कई तरह के कार्यक्रम करेंगे, जिसमें फ्लैग मार्च और सफाई अभियान भी शामिल है. हर दिन अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाया जायेगा. मौके पर बबलू थापा, संजय सरकार, एसआई बाल कृष्ण, एसआई कमल किशोर विश्वास और जवानों के अलावा स्थानीय थानों के अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही