Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आरएएफ की 106वीं बटालियन ने मनाया शौर्य दिवस

Jamshedpur (Sanjay Kumar Tiwary) : रविवार को सुंदरनगर स्थित 106वीं बटालियन द्रुत कार्य बल द्वारा “शौर्य दिवस” मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार उपस्थित हुए. इनके अलावे नागेन्द्र सिंह, उप कमांडेंट शैलेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक रूपक कर्माकार, सिपाही सुजीत उरांव व बटालियन के सभी अधिकारी व जवान कार्यक्रम में उपस्थित हुए.  9 अप्रैल 1965 को गुजरात के कच्छ के रण में सरदार पोस्ट पर तैनात सीआरपीएफ की एक छोटी सी टुकड़ी ने पाकिस्तानी सेना के 3500 सैनिकों वाली एक ब्रिगेड स्तर के हमले को नाकाम कर उन्हें पीछे खदेड़ दिया जिसमें पाकिस्तानी सेना के 34 सैनिकों को मार गिराया व 4 को जीवित पकड़ा गया तथा लड़ते हुए हमारे बल के 6 जवान शहीद हुए थे. [caption id="attachment_603589" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JSR-106th-Batalian-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती महिला व पुरुष जवान.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-changes-made-in-the-design-of-mango-flyover-after-my-objection-and-suggestion-saryu-rai/">जमशेदपुर

: मेरी आपत्ति व सुझाव के बाद मानगो फ्लाइओवर की डिजाइन में किया गया परिवर्तन- सरयू राय

वीरता थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उन वीर जवानों द्वारा प्रदर्शित वीरता की याद में प्रत्येक वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर आरएएफ के 106वीं बटालियन कैम्प में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम कमांडेंट ने क्वाटर गार्ड पर सलामी ली. तत्पश्चात स्पेशल दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें शौर्य दिवस के महत्व के बारे में बताया गया. कार्यक्रम में सीआरपीएफ जवानों तथा महिला कार्मिकों द्वारा वीरता के थीम पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति गीत व नृत्य का कार्यक्रम रखा गया. अंत में सीआरपीएफ की परम्परा के अनुसार भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी अधिकारियों तथा जवानों ने एक साथ भोजन का आनंद उठाया. [caption id="attachment_603593" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JSR-106th-Batalian-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित कमांडेंट निशीत कुमार व अन्य अधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-baba-mukteshwar-dham-will-be-beautified-bio-diversity-park-will-be-constructed/">डुमरिया

: बाबा मुक्तेश्वर धाम का होगा सौंदर्यीकरण, बायो डायवर्सिटी पार्क का होगा निर्माण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही