Search

 
 
 

जमशेदपुर : रघुवर दास ने केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर रेल-हवाई सेवा के विस्तार पर की चर्चा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य  सिंधिया से मुलाकात की. रघुवर दास ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि धालभूमगढ़ में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए वन विभाग की आपत्तियों और अड़चनों को दूर कर लिया गया है. कुछ कानूनी अड़चनें हैं, उन्हें दूर कर जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू करने का आग्रह किया. इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है. इसके साथ ही उड़ान योजना के तहत दुमका, पलामू के चियांकी और बोकारो एयरपोर्ट से भी जल्द उड़ान शुरू करने का आग्रह किया. इस पर केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र विमान सेवा शुरू करने के लिए आश्वस्त किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-eliminate-the-backlog-number-of-birth-and-death-certificates-by-august-14-cs-deputy-commissioner/">चाईबासा

: जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र की बैकलॉग संख्या को 14 अगस्त तक समाप्त करें सीएस – उपायुक्त

टाटा-दानापुर एक्सप्रेस को बक्सर तक बढ़ाने का आग्रह

इसके उपरांत रघुवर दास ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर टाटा-दानापुर एक्सप्रेस को बक्सर तक बढ़ाने का आग्रह किया. इस पर रेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया. साथ ही रांची-जमशेदपुर भाया कांड्रा होकर नई रेल लाइन के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया. मंत्रियों से मुलाकातों के दौरान दुमका के सांसद सुनील सोरेन भी उनके साथ मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही