Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर पहुंचने पर रघुनाथ पांडे का हुआ जोरदार स्वागत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में विश्व के मजदूर प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शिरकत करने के बाद वापस जमशेदपुर लौटने पर सोमवार को जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे का जोरदार स्वागत किया गया. उल्लेखनीय है कि 20 से 22 जून तक विश्वव्यापी मजदूरों की संस्था इंडस्ट्रियल ऑल के द्वारा दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के "कन्वेंशन सेंटर" में विश्व के मजदूर प्रतिनिधियों के लिए विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया था. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-burn-and-plastic-surgery-unit-started-in-alam-hospital/">रांची

: आलम हॉस्पिटल में शुरू हुई बर्न व प्लास्टिक सर्जरी यूनिट

सम्मेलन में विश्व से 600 मजदूर प्रतिनिधियों ने लिया भाग

सम्मेलन में पूरे विश्व से 600 मजदूर प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस सम्मेलन में भारत की ओर से 6 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. जिसमें राष्ट्रीय इंटक के सचिव सह जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे शामिल थे. सम्मेलन में रघुनाथ पांडे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत में टाटा स्टील ही एक ऐसी कंपनी है जो 40 फीसदी महिलाओं और समाज में बराबरी का दर्जा देने के दृष्टिकोण से किन्नरों को भी रोजगार प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-implement-hyderabad-model-of-panchayati-raj-system-in-jharkhand-bari-murmu/">जमशेदपुर

: पंचायती राज व्यवस्था का हैदराबाद मॉडल झारखंड में लागू करने की होगी मांग- बारी मुर्मू

चार श्रम संहिता मजदूर विरोधी - रघुनाथ पांडे

पांडे ने मजदूर प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि टाटा स्टील के तर्ज पर सभी कंपनियों में इस तरह का कार्य करवाने की पहल करें. उन्होंने सम्मेलन में भारत के केंद्रीय सरकार द्वारा लागू किए गए "चार श्रम संहिता" को पूरी तरह से मजदूर विरोधी बताते हुए भारत के केंद्रीय सरकार पर जोरदार प्रहार किया. स्वागत करने वालों में जुस्को श्रमिक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष गोपाल जयसवाल, ई सतीश कुमार, उमेश राय, तुलसी राव, कमल किशोर अग्रवाल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही