Search

जमशेदपुर : सीजीपीसी के संरक्षक पप्पु के घर पहुंचे रघुवर-बलमुचू,  ढांढस बंधाया

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास बुधवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के घर पहुंचे. उनकी मां सरदारनी बचन कौर के निधन पर शोक संवेदना जाहिर की और परिजनों को ढाढस बंधाया. इस दौरान वे वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू के पिता एवं रागी गुरुदयाल सिंह से भी मिले और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और हौसला रखने को कहा. रघुवर दास ने कहा कि  बचन कौर सब कुछ देख गई है और उनके आशीर्वाद से ही परिवार भरा पूरा है और ईश्वर की इस रजा में रहना है. दूसरी ओऱ कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार बलमुचू भी पप्पू के सीतारामडेरा स्थित आवास पहुंचे और परिजन से मिलकर अपनी शोक संवेदना जाहिर की. गत 8 जून को सरदारनी बचन कौर का निधन हो गया और 17 जून शनिवार की दोपहर साढ़े बारह बजे साकची गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-handed-over-the-list-of-drains-of-east-vis-area-to-jnac-demanding-cleaning-before-monsoon/">जमशेदपुर

: भाजमो ने जेएनएसी को सौंपी पूर्वी विस क्षेत्र के नालों की सूची, बरसात से पहले सफाई कराने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp