Search

 
 
 

जमशेदपुर : भारत के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर रघुवर ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत पर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है. वहीं जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला.भारत के 15वें और देश के प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े एवं लड्डू वितरण कर खुशियां मनाई.वहीं आदिवासी समाज द्वारा गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्रा रघुवर दास को सम्मानित किया गया.मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देते हुए इसे अंत्योदय का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि इससे पहले, अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐतिहासिक कार्यकाल को पूरा किया है. वहीं अब जनजाति समाज से आने वाली प्रथम महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के प्रगति व विकास में एक नया इतिहास कायम करेंगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Raghuvar-das-Dropadi-Murmu-1.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु">https://lagatar.in/labor-minister-instructed-to-bring-back-5-workers-of-jharkhand-from-tamil-nadu/">तमिलनाडु

से झारखंड के 5 श्रमिकों की वापसी कराने का श्रम मंत्री ने दिया निर्देश
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हो रहे बदलाव से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के मूल-मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है.इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोग के साथ ही सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही