Search

 
 
 

जमशेदपुर : आंध्रा संगम के भव्य गणेश पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन

 
Jamshedpur : सिदगोड़ा स्थित आंध्रा संगम गणेश पूजा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हीरक जयंती के अवसर पर तैयार भव्य गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को हुआ. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम रघुवर दास ने फीता काट और दीप प्रज्ज्वलित पंडाल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि भगवान गणेश लोगों के कष्ट निवारक, विघ्नहर्ता के रूप में पूजे जाते है. दक्षिण भारतीय लोगों का प्रत्येक आयोजन बहुत ही विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-the-kitchen-of-the-restaurant-on-station-road/">जमशेदपुर

: मोबाइल चोरी का आरोप लगा घर से बुलाकर मारी थी विशाल को गोली

जग कल्याण की कामना की

उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे. आंध्रा संगम के अध्यक्ष वाई आनंद राव ने रघुवर दास और दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा को स्मृति चिन्ह और दक्षिण भारतीय खंडवा भेंट कर स्वागत किया. रघुवर दास ने भगवान गणेश के समक्ष नारियल फोड़ कर जग कल्याण की कामना की. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश सिंह, आई वेंकटरामना राजू, के राजू राव, एन आर के राव, ईश्वर राव, वाई आनंद राव श्रीनू राव,रवि राव ,शेखर राव, बीआरसी राव, एनआरके राव, के राजू राव, अप्पल राजू, रमण राव, महेश, जी नागेश, एन प्रभाकर राव और अप्पा राव उपस्थित थे.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही