Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर रघुवर दास ने किया पौधरोपण

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : केंद्र में नरेद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में नरेद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए नौ जनकल्याणकारी योजनाओं के खुशी में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने नौ पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इन नौ वर्षों में देश को सफलता पूर्वक विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है. आज पूरे विश्व में नरेद्र मोदी सरकार की चर्चा हो रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-summer-camp-concluded-at-central-public-school-participants-learned-techniques-of-lawn-tennis/">आदित्यपुर

: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में समर कैंप सम्पन्न, प्रतिभागियों ने सीखे लॉन टेनिस के तकनीक

देश के विकास के लिए प्रयासरत है सरकार

सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई. देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है. बेटियों के पढ़ाने और उनके विकास के लिए सुकन्या योजना की शुरुआत की गई है. मोदी सरकार देश के चहुंमुखी विकास के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है. जिसके परिणाम भी दिखने शुरू हो गए हैं. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के मुहीम में पूरा विश्व एक हो इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को पौधरोपण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही