Search

 
 
 

जमशेदपुर : रघुवर दास ने टिफिन बैठक में भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की, बूथ मजबूती पर दिया जोर

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) :  जमशेदपुर महानगर के सीतारामडेरा एवं बारीडीह मंडल में भाजपा ने टिफिन बैठक का आयोजन किया. बैठक में पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग भोजन किया तथा पार्टी द्वारा चलाए गए महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा एवं बूथ मजबूती पर हुई चर्चा की. उक्त बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था. बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और इस परिवार रूपी पार्टी में सभी सदस्यगण परिवार की भांति एक-दूसरे से जुड़ें हैं. पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं संग सहभोज करने से आत्मीयता का भाव आता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-development-commissioner-flagged-off-swachh-survekshan-rural-awareness-chariot/">जमशेदपुर

: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

बैठक में यह थे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, कुमार अभिषेक, नगीना यादव, रमेश नाग, परेश मुखी, देबू सरकार, अजीत कालिंदी, अनिल शर्मा, मिथलेश साव, संतोष कुमार, प्रकाश ठाकुर, संतु बनर्जी, दिलीप पासवान, रंजीत सिंह, नागेश प्रसाद, संजीत चोरसिया, उमेश साव, बिकास दास, कमल वर्मा, भगवान प्रसाद, कमलेश यादव, राधे तिवारी, नागेंद्र राय, अशोक पासवान, सतीश प्रसाद, अतुल प्रभात, कमाल सरवर, निर्मल गोप, रंजीत सिंह, कुमार विश्वजीत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abhajpa-celebrates-12th-foundation-day-in-patmada-instructs-workers-to-prepare-for-elections/">जमशेदपुर

: अभाझापा ने पटमदा में मनाया 12 वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही