Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वेतन पुनरीक्षण की जानकारी नहीं देने पर रघुवर दास ने टाटा मोटर्स को लिखा पत्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmndra Kumar) : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष (सीवीओ) विशाल बादशाह को मंगलवार को पत्र लिखा. इसके जरिए उन्होंने कंपनी के जमशेदपुर प्लांट के श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाओं में की गई कटौती की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उनका यथाशीघ्र निराकरण करने की मांग की है. उन्होंने पत्र में कहा है कि कंपनी के कर्मचारियों को हाल के वेतन पुनरीक्षण की जानकारी नहीं दी गई, जबकि इसके पूर्व कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जाती रही है. अगस्त 2023 में सुरक्षा सूचनांक के नाम पर प्रत्येक कर्मचारियों के वेतन से 12 सौ रुपए की कटौती की गई है. अगस्त माह में मेजर परफॉर्मेंस प्रोड्क्शन सेंगमेंट में 5,500 रुपए की कटौती की गई. इतना ही नहीं श्रमिकों को वेतन भुगतान की जो पर्ची दी गई, उसमें सुरक्षा सूचकांक गायब है, जो वेतन पुनरीक्षण समझौते के विरुद्ध है. कोविड-19 महामारी के दौरान बंद की गई कंपनी के एक नंबर गेट को अभी तक नहीं खोला गया है, जिससे कर्मचारियों को असुविधा हो रही है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-a-person-standing-on-a-bike-got-burnt-due-to-falling-of-11-thousand-volt-electric-wire-serious/">मझगांव

: 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गिरने से बाइक पर खड़ा व्यक्ति झुलसा, गंभीर

आकस्मिक मृत्यु पर मिलने वाली राशि भीकी गई बंद

वहीं कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करने, अंतिम संस्कार में शामिल होने और बच्चों के लिए स्कूल जाने जैसे आवश्यक कार्यों के लिए महीने में तीन दिन की मिलने वाली छुट्टी बंद कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है. उन्होंने कहा कि पूर्व में कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु पर अनुग्रह राशि दी जाती थी, जो बंद कर दी गई है अगर किसी के परिवार को यह रकम मिलती है तो उस कर्मचारी की ग्रुप इंश्योरेंस से वह राशि काट ली जाती है. इन बिंदुओं पर उन्होंने टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष से यथाशीघ्र कार्रवाई करने को कहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-online-ticket-sales-for-isl-season-10-will-start-from-september-15/">जमशेदपुर

: 15 सितंबर से शुरू होगी आईएसएल सीजन 10 के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री

किसी कर्मचारी का नहीं काटा गया है पैसा

वहीं इस संबंध में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह ने बताया कि टाटा मोटर्स सुरक्षा के मानक को लेकर प्रतिबद्ध है. सुरक्षा के नाम पर किसी कर्मचारी का पैसा प्रबंधन द्वारा नहीं काटा गया है, बल्कि पिछले माह प्लांट में हुए हादसे में एक कर्मचारी की मृत्यु होने के कारण सुरक्षा मानक पूरा करने पर कर्मचारियों को मिलने वाली राशि नहीं दी गई है. इसका प्रावधान शुरू से है, कि कंपनी के अंदर यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु होती है तो सुरक्षा के नाम पर मिलने वाली राशि कर्मचारियों को उस माह नहीं मिलेगी. यह प्रावधान कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रखने के लिए है. वहीं मेजर परफॉर्मेंस प्रोड्क्शन सेंगमेंट में कोई कटौती नहीं की गई है, बल्कि प्रत्येक माह होने वाले क्वालिटी प्रोडक्शन के आधार पर प्रत्येक कर्मचारियों को राशि दी जाती है जो घटती बढ़ती रहती है. पिछले माह में 13 हजार रुपए प्रत्येक कर्मचारियों को बेहतर क्वालिटी प्रोड्क्शन के लिए दी गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही