Search

 
 
 

जमशेदपुर : मणिपाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरु होने पर रघुवर ने खुशी जाहिर की, प्रोफेशनल कॉलेज की दुर्दशा पर जताया दुःख

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में शहर में शुरु की गई योजनाओं की हकीकत जानने के लिए स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान वे कोल्हान के नव निर्मित प्रोफेशनल विश्व विद्यालय भवन एवं बारीडीह में खुले मणिपाल मेडिकल कॉलेज का दौरा किया. प्रोफेशनल विश्वविद्यालय पहुंचकर उन्होंने भवन की दुर्दशा पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि कोल्हान के बच्चों के कौशल विकास के लिए इस भवन का निर्माण किया गया था. लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता ने इसे खंड़हर बना दिया. यहां कौशल विकास की पढ़ाई प्रारंभ होना तो दूर की बात है, यहां के भवन की खिडक़ी दरवाजे तक को चोर ले गये. श्री दास ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह शीघ्र नींद से जागे और प्रोफेशनल भवन को दुरुस्त करा कर शिक्षा की स्वीकृति प्रदान करे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-lodged-in-road-accident-death-case-on-nh-33/">जमशेदपुर

: एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने पर जतायी खुशी

अपने निरीक्षण के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बारीडीह में स्थापित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का दौरा किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज को देखकर उन्हें काफी खुशी हुई. यहां तीसरे सत्र की पढ़ाई चल रही है. कुल साढ़े चार सौ विद्यार्थी इस महा विद्यालय में पढ़ते हैं. इन विद्यार्थियों के लिए यहां शीघ्र छात्रावास निर्माण शुरू होगा।इस दौरे में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महामंत्री राकेश सिंह, संजीव सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, अभिषेक कुमार, नरेश प्रसाद, कृपा गोप, कंचन दत्ता, कौस्तव राय, नारायण पोद्दार, ओंकार सिंह, पिंटू सिंह, रंजीत सिंह, बापन बनर्जी, ज्ञान प्रकाश, खोखन पांडेय, मोहन पांडेय, सत्यनारायण पाल, मृणाल बनर्जी, निर्मल हेंब्रम, भानु प्रकाश, सुजीत धारा, जय बनर्जी, दिलीप लोहार, निर्मल गोप, निर्मल सिंह, मनमोहन लाल गुल्लू, गणेश पाल, काजू सांडिल, पुष्पेंद्र सिंह, छकन चौधरी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-bluescope-steels-durashine-bags-the-brand-of-the-year-2023-award/">जमशेदपुर

: टाटा ब्लूस्कोप स्टील के ड्यूराशाइन को मिला ”ब्रांड ऑफ द ईयर 2023” का पुरस्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही