Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच रागिनी म्यूजिकल एकेडमी का वार्षिक कार्यक्रम रगोत्सव आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : शास्त्रीय नृत्य और संगीत को आत्मसात करते हुए जमशेदपुर के साकची रविंद्र भवन प्रेक्षागृह में रागिनी म्यूजिकल एकेडमी का वार्षिकोत्सव "रगोत्सव" धूमधाम से एवं रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता उपस्थित थीं. उनके साथ विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा बनर्जी, पूर्वी घोष, अकादमी की सचिव सुधा सनातन दीप, डॉ सनातन दीप एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें  : ग्राम">https://lagatar.in/outraged-by-the-letter-issued-regarding-the-appointment-of-the-gram-pradhan-the-villagers-said-government-interference-in-the-jurisdiction-of-the-gram-sabha-will-not-be-tolerated/">ग्राम

प्रधान नियुक्त करने को लेकर जारी पत्र से आक्रोश, ग्रामीण बोले- ग्रामसभा के अधिकार क्षेत्र में सरकारी दखल बर्दाश्त नहीं
शास्त्रीय नृत्य में कथक की विभिन्न विधाओं का करीब 50 बच्चों ने अलग-अलग समूह मे प्रस्तुति दी. भैरवी ने गुरु वंदना, कलावती में शिवस्तुति का प्रदर्शन किया. बच्चों ने बंदिश और तराना की गायिकी भी पेश की. बागेश्री ने सरगम पर नृत्य और कलावाती ने गजल पर समां बांध दी. इससे पूर्व समारोह में शहर के सिद्धार्थ कलाकारों को सम्मानित किया गया. वही कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन वर्षा सिंह ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही