Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : देश के पिछड़ा समाज से मांफी मांगे राहूल गांधी- रघुवर दास

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहूल गांधी को सूरत की एक कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने एवं सजा सुनाए जाने का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि राहूल गांधी को सजा सुनाए जाने से देश की न्यायपालिका पर देशवासियों का भरोसा बढ़ा है. सजा के बाद जमानत लेना यह साबित करता है कि जैसी करनी वैसी भरनी कहावत चरितार्थ हो रही है. राहूल गांधी को देश की जनता खासकर तेली एवं पिछड़ा समाज से मांफी मांगनी चाहिए. देश के कानून से कोई बड़ा नहीं है. किसी को भी किसी का अपमान करने की छूट नहीं है. अपमान करने की सजा मिलती है. जो आज राहूल गांधी को मिली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-transport-minister-nitin-gadkari-laid-the-foundation-stone-of-the-first-double-decker-elevated-corridor/">जमशेदपुर

: परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का किया शिलान्यास

मोदी को घेरने का मंसूबा नहीं होगा पूरा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया. तब से कांग्रेस पार्टी बौखला गई है. उस समय से कांग्रेस पार्टी के साहबजादे अनाप शनाप बोल रहे हैं. नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए तरह-तरह के प्रपंच रचे जा रहे हैं. लेकिन वे सफल नहीं हो रहे हैं. 2019 में फिर देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को चुना. जिससे राहूल गांधी बौखला गए. उसी बौखलाहट में उन्होंने कर्नाटक की एक रैली में तेली समाज एवं पिछड़ा समाज को चोर कहा. कौन चोर एवं कौन साधू है. यह देश की जनता जानती है. लंबे कालखंड तक देश की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस पार्टी सत्ता को अपना जन्म सिद्ध अधिकार मानती है. सत्ता से बाहर रहने पर बौखलाहट में अनाप शनाप बयान देना, गालियां देना, चोर कहना इनकी आदत हो गई है. लेकिन अब कांग्रेस पार्टी एवं अन्य क्षेत्रीय पार्टियों को समझ लेना होगा कि देश के संविधान एवं कानून से बड़ा कोई नहीं है. देश अब बदल चुका है. देश का जो काम करेगा. गरीबों को कल्याण करेगा. वहीं देश पर राज करेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyclist-hit-by-car-admitted-to-mgm/">जमशेदपुर

: साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही