Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर निवासी छात्र राहुल कुमार ने नीट की परीक्षा में 99.4 परसेंटाइल हासिल किया है. उन्हें परीक्षा में अंक 635 अंक मिले हैं. इस तरह उनका ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 4634 और ऑल इंडिया जेनरल रैंक 11761 है. राहुल के पिता सिंहेश्वर साह प्लस टू स्कूल पोटका में शिक्षक तथा माता गृहिणी हैं. राहुल पांच भाई बहनों में सबसे बड़े हैं. दो बहन प्रियंका और संतोषी 12वीं कक्षा की छात्रा हैं. वे भी नीट की तैयारी कर रही है. राहुल का सपना एक सफल सर्जन बनना है. राहुल ने टेल्को स्थित हिल टॉप स्कूल से 10वीं और पारडीह स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की है. उन्हें वीएमसी में दो साल के लिए जमशेदपुर में और उनके ड्रॉप वर्ष में पीडब्ल्यू संस्थान में नामांकित किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-days-metallography-in-engineering-alloys-exercise-mp-23-begins-at-csir-nml/">जमशेदपुर
: सीएसआईआर-एनएमएल में तीन दिवसीय ”इंजीनियरिंग मिश्र धातुओं में मेटलोग्राफी अभ्यास (एमपी-23)” आरंभ [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : नीट में राहुल को मिला 11761वां रैंक
Leave a Comment