Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिरसानगर में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, एक गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के बिरसानगर में उत्पाद विभाग और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त किया गया है. इसके अलावा टीम ने 81 लीटर नकली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर के लालटांड स्थित जंगल में मोहन कर्मकार द्वारा बड़े पैमाने पर महुआ चुलाई शराब भट्ठियां चलाई जा रही है. सूचना पर टीम ने छापेमारी की और दो भट्ठियों को ध्वस्त कर मौके से 4500 किलो जावा महुआ और 80 लीटर चुलाई शराब जब्त किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-entrepreneurs-of-isro-organization-met-the-fire-victim-company-owner-wiped-tears/">आदित्यपुर

: इसरो संगठन के उद्यमी अगलगी के शिकार कंपनी मालिक से मिले, पोछा आंसू

साकची का व्यक्ति कर रहा अवैध शराब का कारोबार 

इधर, छापेमारी कर लौटते समय टीम ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पाया. टीम को देख एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया पर एक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश कुमार गुप्ता बताया. तलाशी के क्रम में उसके पास से कुल 81 लीटर अवैध विदेशी शराब पाई गई. पूछताछ में सतीश ने बताया कि वह सोनारी में रहता है. साकची जेल चौक निवासी विनोद सिंह शराब की आपूर्ति करता है. फिलहाल टीम ने सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-48-bottles-of-illegal-liquor-recovered-from-scooter-youth-arrested/">गोड्डा

: स्कूटी से 48 बोतल अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

साकची बाजार में नशेड़ी ने युवक पर किया चाकू से हमला

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत साकची बाजार बाटा चौक के पास गुरुवार दोपहर एक नशेड़ी ने मानगो निवासी राजा प्रसाद गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू राजा के पेट में लगी. इधर, घटना को अंजाम देने के बाद नशेड़ी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद राजा को लहुलुहान अवस्था में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-48-bottles-of-illegal-liquor-recovered-from-scooter-youth-arrested/">गोड्डा

: स्कूटी से 48 बोतल अवैध शराब बरामद, युवक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार राजा एक कपड़े की दुकान में काम करता है. गुरुवार दोपहर एक नशेड़ी दुकान पर पहुंचा और सामान खरीदने को लेकर बहस-बाजी करने लगा. इसी बीच राजा ने उसे वहां से भगा दिया. थोड़ी देर बाद नशेड़ी वापस आया और अचानक राजा पर चाकू से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/did-the-special-judge-ask-minister-alamgir-when-he-appeared-in-the-court-read-courtroom-live/">मंत्री

आलमगीर की कोर्ट में पेशी पर विशेष न्यायाधीश ने क्या उनसे पूछा….पढें कोर्ट रूम लाइव

डुमरिया : विधायक ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Dumaria-Ranniti.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के छोलागोड़ा में गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी प्रचार की रणनीति बनाई. विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं. आबुआ आवास, सर्वजन पेंशन योजना, महिला सशक्तिकरण के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि जैसे योजना से पूरे झारखंड में सामाजिक स्तर से लाभ पंहुचा है. विधायक ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई को आसमान में पंहुचा दिया है. पेट्रोल डीजल और गैस सिलिंडर का दाम यूपीए सरकार की तुलना में काफी बढ़ गया है. विधायक ने कहा भाजपा ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड से करोड़ों का घोटाला किया है. पीएम विकास की बातों को छोड़कर हिंदू मुस्लिम की बात जनसभाओं में करते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी हार दिखाई दे रहा है. इसलिए सामाजिक सौहार्द को बिगाड़कर वोट लेना चाहते हैं. जंहा भाजपा सांसद चुनाव लड़ रहे हैं वंहा वोट प्रतिशत कम हो रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-cms-public-meeting-tomorrow-in-support-of-grand-alliance-candidate/">चांडिल

: महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में सीएम की जनसभा कल
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि बचे हुए दिनों में पूरे जोश के साथ अपने प्रत्याशी का प्रचार करें. सभी बूथों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हो इसके लिए प्रयास करें. विधायक ने कहा जीत गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती की होगी. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, जयपाल सिंह मुर्मू, शंकर चंद्र हेंब्रम, भगत बास्के, लाल बिहारी भकत, अर्जुन मुर्मू, राम सोरेन, रामदास हेंब्रम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुकलाल सोरेन, नित्यानंद साव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही