Search

 
 
 

Jamshedpur:  घाघीडीह सेंट्रल जेल में छापेमारी, गुटका-खैनी और सिगरेट बरामद

Jamshedpur : एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि छापेमारी का उद्देश्य जेल की आंतरिक सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करना था. जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भी यह औचक निरीक्षण किया गया.
 
जेल में छापेमारी

Jamshedpur News :  घाघीडीह सेंट्रल जेल में सोमवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. रात आठ बजे शुरू हुई छापेमारी करीब 11 बजे तक यानी चार घंटे तक चली.


Uploaded Image

छापेमारी के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेल के सभी वार्डों, सेल और बैरकों की बारीकी से तलाशी ली गई. इस दौरान गुटका, खैनी, सिगरेट और माचिस सामान बरामद किए गए. अचानक हुई इस कार्रवाई से बंदियों में हड़कंप मच गई.


Uploaded Image


छापेमारी के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेल के सभी वार्डों, सेल और बैरकों की बारीकी से तलाशी ली. इस दौरान गुटका, खैनी, सिगरेट और माचिस जैसे प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए. 


टीम ने बंदियों के आवासीय कक्षों, बैरकों, रसोईघर, अस्पताल और अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच की गई. साथ ही बंदियों के निजी सामानों की भी तलाशी ली गई.

 

अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश और निकास द्वार, मुलाकातियों की जांच प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस अभियान में डीसी, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी, एसडीओ सहित 12 मजिस्ट्रेट शामिल थे. इसके अलावा करीब 115 जवान और 50 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी. 

 

एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि छापेमारी का उद्देश्य जेल की आंतरिक सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करना था. जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भी यह औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए.

 

गौरतलब है कि घाघीडीह सेंट्रल जेल में जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कई कुख्यात अपराधी और नक्सली बंद हैं. जेल के भीतर से आपराधिक नेटवर्क संचालित होने की शिकायतें भी समय-समय पर सामने आती रही हैं. ऐसे में प्रशासन की इस औचक छापेमारी को जेल की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की जांच के तौर पर देखा जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही