Search

 
 
 

जमशेदपुर : अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ छापेमारी जारी, पांच वाहन किए गए जब्त

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को धालभूमगढ़ सीओ द्वारा 3 हाईवा जब्त किया गया. वहीं जादूगोड़ा से एक ट्रक (12 चक्का) तथा घाटशिला से एक ट्रैक्टर जब्त किया गया. सभी वाहनों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया. गौरतलब हो कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई के लिए प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-illegal-sand-laden-tractor-seized-case-registered/">गालूडीह

: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज

11 जगहों पर कार्यरत है चेकपोस्ट

खनिज संपदा का अवैध रुप से खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन काफी मुस्तैद है. इसकी रोकथाम के लिए जिले के जिले के 11 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं. साथ ही आम लोगों से इस तरह की गतिविधियों की जानकारी उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी अथवा अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम एवं घाटशिला को सूचित करने के लिए कहा गया है. उक्त सभी अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-raid-in-factory-regarding-white-stone/">घाटशिला

: सफेद पत्थर को लेकर कारखाना में हुई छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही