Search

 
 
 

जमशेदपुर : देह व्यापार की सूचना पर मानगो बस स्टैंड के होटल में छापेमारी, जांच में जुटी पुलिस

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड स्थित होटल में देह व्यापार की सूचना पर सीतारामडेरा पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो युवक को पकड़ा. पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई जहां सभी से पूछताछ की जा रही है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि छायानगर निवासी 13 वर्षीय नाबालिग को एमजीएम अस्पताल के चौक के पास से एक युवक अपने साथ बस स्टैंड स्थित एक होटल ले गया. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस होटल पहुंची तो वहां नाबालिग को पाया. उन्होंने बताया कि उक्त होटल में बिना किसी आईडी कार्ड के लोगों को रूम दिया जाता है. जहां तक देह व्यापार की बात है पुलिस इसपर जांच कर रही है. पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल भी कराया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-displaced-people-sought-their-rights-by-entering-throat-deep-water/">चांडिल

: गला तक पानी में घुसकर विस्थापितों ने मांगा अपना अधिकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही