Search

 
 
 

जमशेदपुर: साकची बाजार में एकल यूज़ प्लास्टिक के लिये छापामारी, 10 दुकानों में मिला प्रतिबंधित सामान

 

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अधिकारियों ने मंगलवार को साकची बाजार में एकल उपयोग प्लास्टिक की तलाश में छापामारी की. इस छापामारी में किसी भी दुकान में पॉलीथिन नहीं मिली. लेकिन, 10 दुकानों में प्रतिबंधित सामान मिला. इनमें ईयर बड्स के अलावा प्लास्टिक के अन्य छोटे-मोटे सामान शामिल हैं. सिटी मैनेजर रवि भारती ने बताया कि जिन दुकानों में अधिक मात्रा में एकल प्रयोग प्लास्टिक मिला है, उनसे जुर्माना वसूला गया है. आठ दुकानदारों से 6300 रुपए का जुर्माना वसूला गया है. बाकी दो दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है. सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर आइंदा छापामारी में उनके यहां प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-strong-presence-of-jharkhand-in-kargil-dras-yatra/">जमशेदपुर

: करगिल द्रास यात्रा में झारखंड की दिखी दमदार उपस्थिति

एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर है पाबंदी

जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती ने बताया कि एक जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रबंध दी है. इसके अलावा थर्माकोल के सामान को भी बैन किया गया है. उन्होंने बताया कि जेएनएसी की तरफ से इस संबंध में प्रचार प्रसार कर दिया गया है कि कौन सी चीजें प्रतिबंधित हैं. दुकानदारों को चाहिए कि वह प्रतिबंधित सामान ना बेचें और जनता भी इसमें सहयोग करे. ताकि शहर के पर्यावरण को ठीक रखा जा सके. इसे भी पढ़ें: खरसावां">https://lagatar.in/kharsanwa-union-minister-arjun-munda-reached-khuntpani-block-on-a-one-day-tour-listened-to-the-problems-of-the-villagers/">खरसावां

: एक दिवसीय दौरे पर खूंटपानी प्रखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही