Search

 
 
 

जमशेदपुर: गोलमुरी बाजार में  छापामारी, 17 दुकानदारों के यहां मिला एकल यूज प्लास्टिक

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर कर्मचारियों ने बुधवार को गोलमुरी बाजार में छापामारी की. इस दौरान 17 दुकानों में एकल यूज प्लास्टिक के सामान मिले. इसके अलावा थर्मोकोल का भी सामान मिला. सारा सामान जब्त कर लिया गया है. इन सभी दुकानदारों से 8100 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. नगर प्रबंधक रवि भारती ने बताया कि एक जुलाई से एकल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल के सामान प्रतिबंधित हैं. अगर कोई दुकानदार इसकी खरीद बिक्री करता है, तो लगातार अभियान चलाकर उस पर कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-truck-driver-sentenced-to-three-months-for-death-in-an-accident-open-in-google-translate-feedback-google-translatehttps-translate-google-co-in-googles-free-service-instantly/">जमशेदपुर

: दुर्घटना में युवक की मौत में ट्रक चालक को तीन माह की सजा

यह सामान हुआ जब्त

रवि भारती ने बताया कि 17 दुकानों से प्लास्टिक का कैरी बैग बिना बुना हुआ कैरी बैग. थर्मोकोल की सीट, प्लास्टिक के प्लेट, प्लास्टिक की कटोरी आदि बरामद की गई हैं. कुल 5 बोरा प्लास्टिक और थर्मोकोल का सामान जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि इस अभियान में क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत के अलावा दिलीप बारिक, विनोद तिवारी, गणेश राम और होमगार्ड के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-in-the-highway-due-to-contact-with-11-thousand-volt-wire-driver-scorched/">साहिबगंज

: 11 हजार वोल्‍ट के तार के संपर्क में आने से हाइवा में लगी आग, ड्राइवर झुलसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही