Search

 
 
 

Jamshedpur: तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए कदमा क्षेत्र की गई छापेमारी,  धालभूम एसडीओ ने किया नेतृत्व

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए बृहस्पतिवार को औचक छापेमारी की गई. धालभूम की अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सुदीप्त राज, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन मौजूद रहे. जांच अभियान कदमा में के.पी.एस स्कूल के पास चलाया गया.

तीन दुकानदारों पर 600 रुपये का जुर्माना

जांच दल के सदस्यों ने शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने की चेतावनी दी. साथ ही सभी दुकानों पर सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की. नियमों का उल्लंघन कर उत्पादों की बिक्री करने वाले तीन दुकानदारों पर 600 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. दुकानदारों को भविष्य में बिना वैधानिक चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी तथा स्कूलों के नजदीक किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की ब्रिक्री करते पाये जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही गई. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-development-of-western-jamshedpur-is-my-top-priority-saryu-rai/">Jamshedpur

: पश्चिमी जमशेदपुर का विकास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता- सरयू राय
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही