Search

जमशेदपुर : रेलवे चाइल्ड लाईन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर जीता अतिथियों का दिल

Jamshedpur :  टाटानगर स्टेशन पर स्थित रेलवे चाइल्ड लाईन का चौथा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया. इस दौरान छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद अतिथियों का दिल जीत लिया. चाइल्ड लाईन टाटानगर की निदेशक प्रभा जायसवाल ने उपस्थित लोगों को चाइल्ड लाईन की गतिविधियों व कार्यों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि चाइल्ड लाईन रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किए गए नाबालिग लड़कियों को कम समय के लिए गैर सरकारी संस्थान आदर्श सेवा संस्थान, सोनारी में आश्रय दिलवाती है, क्योंकि जमशेदपुर में बालिकाओं के लिए सरकारी आश्रय गृह नहीं है. इसे भी पढ़े : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-four-trucks-carrying-illegal-coal-caught-in-sudamdih/">धनबाद:

 सुदामडीह में पकड़े गए अवैध कोयला लदे चार ट्रक

नाबालिग बच्चों को बाल गृह में रखा जाता है

प्रभा जायसवाल ने बताया कि चाइल्ड लाईन एक आपातकालीन सेवा है. इसलिए कभी-कभी रेस्क्यू सहित अन्य कार्यों में समस्या भी आती है. उन्होंने कहा कि नाबालिग बालकों को बाल गृह, घाघीडीह में रखा जाता है. इस दौरान उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से अनुरोध किया की रेलवे स्टेशन पर अगर कोई बच्चा अकेला अथवा असुरक्षित लगें तो उसे चाइल्ड लाईन को सौंपे. जिससे उसकी सुरक्षा के साथ-साथ उसके तत्काल भरण पोषण की व्यवस्था हो सके. इसे भी पढ़े : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-three-injured-in-scooty-and-bike-collision/">जामताड़ा

: स्कूटी व बाइक की टक्कर में तीन घायल

संताली गीत पर बच्चों ने किया मनमोहक नृत्य

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बच्चों ने संताली गीत पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किये. इस दौरान सभी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें मिठाई प्रदान किया गया. कार्यक्रम में उप वाणिज्य अधीक्षक, टाटानगर सुनील कुमार आरपीएफ, टाटानगर की एसआई अंजुम निशा, जीआरपी, टाटानगर की एएसआई शकीला खातून, रेलवे चाइल्ड लाइन टाटानगर के अरूण कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-medical-team-examined-disabled-students-also-gave-medicines/">धनबाद

: चिकित्‍सा टीम ने दिव्‍यांग छात्रों की जांच की, दवाएं भी दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//