Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेलवे मेंस कांग्रेस व मेंस यूनियन ने जीएम को विभिन्न समस्या से कराया अवगत

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इनकी मांगो में ट्रेन एस्कॉर्टिंग स्टाफ के बकाए टीए-ओटी का भुगतान करने, रंनिंग कर्मचारियों के कार्य घंटे में हो रही कटौती पर रोक लगाने, रेलवे कॉलोनियों का समय-समय पर दौरा करने, गंभीर रोगियों को स्थानीय संबद्ध निजी अस्पताल में रेफर करने, यूएमआईडी कार्ड का पूर्ण कार्यान्वयन, ईएलटीसी परिसर में ओपन जिम का निर्माण, टाटानगर रेलवे स्टेशन का उचित रख-रखाव समेत कई अन्य मांगे शामिल थी. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल कोऑर्डिनेटर शशि मिश्रा ने बताया कि विभिन्न मांगों से रेल जीएम को अवगत कराया गया है. उनकी तरफ से सकरात्मक पहल करने का आश्वासन भी मिला है. यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे इलेक्ट्रिक लोको शेड का दौरा करने के क्रम में बुधवार शाम को जीएम से भेंट की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-durga-puja-pandals-will-remain-under-cctv-surveillance/">चाईबासा

: सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे दुर्गा पूजा पंडाल

मेंस यूनियन ने भी मांगपत्र सौंपा

[caption id="attachment_781832" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231011-WA0038.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जीएम को पुष्प गुच्छ देते मेंस यूनियन के सदस्य[/caption] वहीं दूसरी ओर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने भी रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, टीए-ओटी फंड तथा रनिंग स्टाफ की समस्याओं से रेलवे जीएम को अवगत कराया. यूनियन के कोऑर्डिनेटर एमके सिंह एवं सीओबी शिवजी शर्मा के नेतृत्व में एक मांग पत्र भी जीएम को सौंपा गया. इससे पूर्व जीएम का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही