Search

 
 
 

जमशेदपुर : आत्मदाह का प्रयास करने वाले रेलकर्मी एसके पिल्ले ने टीएमएच में तोड़ा दम

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी निवासी और रेलकर्मी एसके पिल्ले की टीएमएच में रविवार सुबह 6.20 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई. एसके पिल्ले ने टाटानगर आरपीएफ की कार्रवाई से तंग आकर बुधवार की शाम खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था. हालांकि उन्हें तत्काल इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां वह इलाजरत थे. इधर, रविवार को टीएमएच में उन्होंने आखिरी सांस ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में अब तक थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/manoharpur-tomato-missing-from-kitchen-five-times-increase-in-price/">हजारीबाग

: रजरप्पा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस जीटी रोड पर पलटी, एक की मौत कई घायल

जमीन कब्जाने के आरोप में किया था आत्मदाह का प्रयास

बता दें कि बुधवार को रेलवे लैंड डिपार्टमेंट की टीम आरपीएफ के साथ ट्रैफिक कॉलोनी स्थित एक जमीन के विवाद में मौके पर पहुंची थी. एसके पिल्ले का कहना था कि उक्त जमीन उनके पिता ने लैंड डिपार्टमेंट से लीज पर ली है, पर जमीन पर ओम प्रकाश नामक व्यक्ति का कब्जा है. जबकि लैंड रिकार्ड में उक्त जमीन ओमप्रकाश के नाम पर है. इसी को लेकर एसके पिल्ले की पत्नी ने पहले आत्मदाह का प्रयास किया था. हालंकि उस वक्त आरपीएफ ने उनकी पत्नी को ऐसा करने से रोक दिया और पत्नी व दोनों बेटियों को पकड़कर थाना ले गई थी. बाद में एसके पिल्ले घर पहुंचे और खुद को आग लगा ली थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही