Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : लोटापहाड़ के पास मेगा ब्लॉक से छह ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द

Jamshedpur (Ashok Kumar) : लोटापहाड़ और चक्रधरपुर स्टेशन के बीच 17 फरवरी को रेलवे की ओर से मेगा ब्लॉक लिये जाने के कारण करीब आधा दर्जन यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. साथ ही कई ट्रेनों का मार्ग भी बदल दिया गया है. सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले मेगा ब्लॉक का काम पूरा होते ही ट्रेनों का आवागमन सामान्य कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tribal-salkhan-wants-to-greet-pm-modi/">जमशेदपुर

: पीएम मोदी का आदिवासी अभिनंदन करना चाहते हैं सालखन

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द

टाटा-इतवारी-टाटा अप और डाउन ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इसी तरह से चक्रधरपुर-टाटा-चक्रधपुर पैसेंजर स्पेशल (08014/08013) ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. साथ ही राउरकेला-चक्रधरपुर-राउरकेला पैसेंजर (08107/08108) ट्रेन को भी रेलवे की ओर से रद्द कर दिया गया है. हावड़ा-कांटाबाजी एक्सप्रेस को चक्रधपुर से ही वापस हावड़ा के लिये रवाना कर दिया जायेगा. इसी तरह से कांटाबाजी-हावड़ा एक्सप्रेस को राउरकेला से ही कांटाबाजी के लिये गंतव्य कर दिया जायेगा. ब्लॉक के कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे विलंब से रवाना किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : लेखक">https://lagatar.in/writer-sandeep-murarka-is-writing-new-stories-of-tribals/">लेखक

संदीप मुरारका लिख रहे आदिवासियों की नई कहानियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही