Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में रेलवे ने अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को तोड़ा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 6 राजेंद्र स्कूल के पास से रेलवे ने अभियान चलाकर जमीन अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को तोड़ दिया. रेलवे की जमीन पर राजेंद्र यादव ने पक्का मकान बना लिया था. अतिक्रमण हटाने की सूचना पर स्थानीय लोगों को जमावड़ा लग गया था. लोग इसका विरोध कर रहे थे. हालांकि इस विरोध का असर रेल प्रशासन पर नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-married-women-worship-maa-vipadtarini-for-peace-in-the-family/">बेरमो

: परिवार में सुख शांति के लिए सुहागिन महिलाओं ने की मां विपदतारिणी की पूजा
रेलवे ने बुलडोजर चलाकर राजेंद्र यादव के मकान को तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार उक्त जमीन रेलवे की है, जिस पर राजेंद्र यादव ने कब्जा कर पक्का मकान बना लिया था. रेल प्रशासन की ओर से कई बार जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया था. इसके बावजूद जमीन खाली नहीं की गई थी. अंत में कोर्ट के आदेश के बाद रेल प्रशासन दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को हटा दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही