Search

 
 
 

जमशेदपुर : बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने शुरू किया अभियान

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : ट्रेन में बेटिकट और अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पूजा सीजन में रेलवे के नियमों के विरुद्ध यात्रा करने वालों की धर-पकड़ के लिए रेलवे ने शुक्रवार से अभियान शुरू किया है. यह अभियान 27 नवंबर तक चलेगा. इसके लिए रेलवे ने  सभी रेल जोनों को विशेष निर्देश जारी किया है. इसके तहत चक्रधरपुर मंडल में भी विशेष जांच के लिए टिकट निरीक्षकों व आरपीएफ की टीम बनी है. दुर्गापूजा से छठ के बाद तक ट्रेन और रेलवे प्लेटफार्म से लेकर प्रवेश और निकास द्वार पर पहरेदारी होगी. बताया जाता है कि स्टेशनों और ट्रेनों में जांच अभियान का नेतृत्व मंडल के वाणिज्य अधिकारी करेंगे. वैध टिकट के साथ यात्रा नहीं करने वालों को पकड़कर जुर्माना वसूला जाएगा. जुर्माना नहीं देने पर आरपीएफ के माध्यम से जेल भेजने का भी प्रावधान है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की गई है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-baghbeda-police-accused-of-beating-minor/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा पुलिस पर लगा नाबालिग की पिटाई का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही