Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टेल्को गुरुद्वारा में रैन सवाई कीर्तन दरबार 23 जुलाई को

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं नवोदित पंथिक संस्था, "हर की उस्तत सेवा जत्था के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु हर किशन साहिब जी के 366वां प्रकाश पर्व को समर्पित रैन सवाई कीर्तन दरबार का आयोजन 23 जुलाई को टेल्को गुरुद्वारा साहिब में किया जाएगा. इस संबंध में हर की उस्तत संस्था के संयोजक एवं बच्चों के गुरु मनप्रीत सिंह ने कहा की कार्यक्रम का आयोजन रात में नौ बजे से सुबह पांच बजे तक किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-six-new-corona-infected-found-in-the-district/">सरायकेला

: जिले में मिले छह नए कोरोना संक्रमित

कार्यक्रम के आयोजन के लिए टीम को चार ग्रुपों में बांटा गया है

टीम को चार ग्रुपों में बांटा गया है. रात नौ बजे से साढ़े दस बजे तक बीवियों का कार्यक्रम होगा. जिसमे बीबी प्रीति कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी जसवीर कौर, बीबी सतवंत कौर, बीबी शुचेतन कौर, कीर्तन गायन करेंगी. साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे तक काका गुरकीरत सिंह, काका करमजोत सिंह, बच्ची अवनीत कौर, दिवलीन कौर, कीर्तन गायन करेंगे. साढ़े ग्यारह से बारह बजे तक कविता का कार्यक्रम होगा. बारह बजे से डेढ़ बजे तक बीबी तरनजीत कौर, प्रभजोत कौर, अमनदीप कौर, कीर्तन गायन करेंगे. डेढ़ से तीन बजे तक मनप्रीत सिंह, हर्षदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह कीर्तन गायन करेंगे. तीन बजे से पांच बजे तक आशा दी वार का कीर्तन गायन होगा.

कार्यक्रम कराने का प्रमुख उद्देश्य नई पीढ़ी को गुरु घर से जोड़ना है

मनप्रीत सिंह ने कहा कि उभरते हुए नई पीढ़ी को कीर्तन गायन की शिक्षा देकर समाज को विकसित करना करना है. ताकि जो बच्चे अपने धर्म से विमुख हो रहे हैं, उन्हें धर्म के साथ जोड़ा जाए. वहीं सरदार रंजीत सिंह संधू ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कराने का प्रमुख उद्देश्य नई पीढ़ी को गुरु घर के साथ जोड़ना है. कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही