Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तेज हवा के साथ शहर में वर्षा शुरु, वज्रपात के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Jamshedpur (Sunil Pandey) : साइक्लोनिक सर्कुलेशन एवं ट्रफ रन के कारण मौसम विभाग ने कोल्हान में वर्षा एवं वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जमशेदपुर में तेज हवा के साथ वर्षा शुरु हो गई है. ऐसी स्थिति चार मई तक रहने के आसार हैं. मौसम में नमी के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई. शहर का तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया. दूसरी ओर ऐसी स्थिति राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी देखने को मिल सकती है. खासकर राज्य के उत्तर, दक्षिण एवं निकटवर्ती मध्य भागों में सतही हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने झारखंड के कुछ जिलों क लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं वज्रपात के दौरान लोगों से खुले स्थान, पेड़ एवं बिजली के खंबों से दूर रहने की अपील की. पांच मई से मौसम के शुष्क होने के आसार हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-banna-gupta-file-a-defamation-case-of-rs-10-crore-on-saryu-rai/">जमशेदपुर

: सरयू राय पर 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा ठोकेंगे बन्ना गुप्ता
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही