Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंगदारी नहीं देने पर राज बच्चा ने समीर पर चलाई गोली

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत इस्लाम नगर मदरसा मोहम्मदिया के पास अपराधकर्मी राज बच्चा ने स्थानीय निवासी मो. समीर पर फायरिंग की. हालांकि, इस घटना में समीर बाल–बाल बच गया. घटना को अंजाम देने के बाद राज मौके से फरार हो गया. इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. घटना स्थल से पुलिस ने एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है. पुलिस आस–पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. राज शातिर अपराधकर्मी है, वह पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-players-honored-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

रंगदारी नहीं देने पर चलाई गोली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JSR-Crime-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> समीर ने बताया कि शनिवार को उसकी बहन की शादी थी. बिष्टुपुर जी टाउन क्लब में पार्टी के बाद सभी घर वापस आ रहे थे तभी राज सभी को रास्ते में रोककर रुपयों की मांग करने लगा. हालांकि उस वक्त उससे बहस बाजी हुई थी. रविवार सुबह उनका चालक कार को घर से बाहर निकाल रहा था तभी राज पहुंचा और पिस्टल दिखाकर कार की चाबी मांगने लगा. हंगामा होता देख सभी मौके पर पहुंचे. इसी बीच राज वहां से भाग गया. देर शाम वह हथियार लेकर सभी को ढूंढ रहा था तभी मदरसा के पास उसने रोका और फिर से रंगदारी मांगी. विरोध करने पर उसने गोली चला दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही