Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान समेत राज्य के चार विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को राजभवन का निर्देश, अब केवल नियमित कार्यों का ही करें निबटारा

Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सचिवालय ने कोल्हान विश्वविद्यालय समेत राज्य के चार विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अब केवल नियमित (रुटीन) कार्यों का ही निबटारा करने का निर्देश जारी किया है. इस संबंध में राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के ओएसडी (जे) ने एक पत्र जारी किया है. पत्र के अनुसार कोल्हान विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय मेदिनीनगर शामिल है. बता दें कि इन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का कार्यकाल अब समाप्त होने को है. इसके मद्देनजर राजभवन की ओर से उक्त निर्देश जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-investigation-team-reached-co-operative-college-two-sides-of-student-leaders-kicked-and-punched/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची जांच टीम, छात्र नेताओं के दो पक्षों में चले लात-घूंसे
इसके तहत नियमित कार्यों का निबटारा करने के अलावा वित्तीय एवं कोई निर्णय लेने पर रोक लगा दी गयी है. पत्र के अनुसार इन चारों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिया गया है कि अब वे कोई नीतिगत फैसला न लें. वे किसी तरह के स्थानांतरण, नियुक्ति अथवा वित्तीय कार्य में शामिल नहीं होंगे. यदि इन सब में से कोई निर्णय आदि लेना अत्यावश्यक हो, तो राज्यपाल सह कुलाधिपति से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा. निर्देशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन करने को कहा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही