Jamshedpur (Rohit Kumar) : टेल्को स्थित सुबुज कल्याण संघ दुर्गा पूजा पंडाल के पास रंजीत सिंह की हत्या और टाटानगर स्टेशन पार्किंग में नीरज दुबे पर फायरिंग करने के मामले के मुख्य आरोपी राजा पगला को सरायकेला खरसावां जिले की आरआईटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उस पर टाटानगर स्टेशन पार्किंग में नीरज दुबे पर फायरिंग करने का भी आरोप है. फिलहाल पुलिस राजा पगला से पूछताछ कर रही है. राजा ने ही आरआईटी थाना क्षेत्र के एक कंपनी के बाहर फायरिंग की थी. इसके अलावा कई जगह फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा ने दुमका में हुए अमरनाथ सिंह की हत्या में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. फिलहाल पुलिस राजा से पूछताछ कर रही है. जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : टेल्को में रंजित सरदार की हत्या और स्टेशन पार्किंग में फायरिंग करने वाला राजा को गिरफ्तार
Last Updated: Aug 24, 2023 12:00 AM (IST)