Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रदीप की हत्या का बदला लेने के लिए की राजा की हत्या

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर में एक बार फिर गैंगवार की शुरुआत हो चुकी है. गुरुवार को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में टकलू लोहर की हत्या के बाद शुक्रवार को मानगो के पोस्टऑफिस रोड में राजा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े राजा को उस वक्त गोली मारी जब वह अपने घर से मेन रोड की तरफ जा रहा था.रास्ते में बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे रोका. अपराधियों को देख राजा अपनी जान बचाने के लिए पास ही एक गिफ्ट शॉप में घुस गया. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/bjp-aam-aadmi-party-protest-against-each-other-over-corruption-and-rigging-in-chandigarh-mayor-elections/">

 भ्रष्टाचार और चंडीगढ़ महापौर चुनाव में धांधली को लेकर भाजपा-आम आदमी पार्टी का एक दूसरे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
उसने दुकान में मौजूद एक बच्चे को ढाल बना लिया पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए. घटना के बाद राजा को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, सूचना पाकर सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-lock-of-isri-bazar-radha-krishna-temple-was-broken-and-valuables-including-the-crown-were-stolen/">गिरिडीह

: इसरी बाजार राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोड़ मुकुट समेत कीमती सामान की चोरी

गणेश सिंह गिरोह के लिए काम करते थे राजा और टकलू 

सीतारामडेरा फायरिंग में मृत टकलू लोहार और राजा शहर के गणेश सिंह गिरोह से जुड़ से जुड़े थे. राजा 13 फरवरी 2023 को अमरनाथ गिरोह के प्रदीप सिंह की हत्या में शामिल बबिता सिंह का पति था. बबिता को पुलिस ने प्रदीप सिंह की हत्या में शामिल होने के आरोप में जेल भेजा था. प्रदीप हत्याकांड में गणेश सिंह का भी नाम सामने आया था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-forest-department-seized-tata-magic-loaded-with-stone/">हजारीबाग

: वन विभाग ने पटरा लदा टाटा मैजिक किया जब्त
इधर, सूत्रों के अनुसार जिन अपराधियों ने गुरुवार को टकलू की हत्या की उन्हीं अपराधियों ने राजा को भी मौत के घाट उतार दिया. प्रदीप की हत्या का बदला लेने के लिए उसके भाई छोटू, राहुल राय, अंकित, राहुल सिंह, और अर्जुन बच्चा समेत अन्य लोगों ने राजा की हत्या की. इन्ही आरोपियों ने टकलू की भी हत्या की है. एक ही गिरोह के दो सदस्यों की मौत के बाद एक बार फिर शहर में गैंगवार की शुरुआत होती नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reached-pakur-addressing-bharat-jodo-nyaya-yatra/">पाकुड़

पहुंचे राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कर रहे संबोधित

साथी के साथ बाल कटवाने घर से निकला था राजा

राजा अपने साथी अमन के साथ घर से बाल कटवाने के लिए घर से निकला था. अमन ने बताया कि रास्ते में बाइक पर सवार छोटू, राहुल राय समेत अन्य ने रोका. दोनों को देख राजा जान बचाने के लिए पास ही एक दुकान में जा घुसा. इसी बीच आरोपियों ने उसके सिर पर गोली मार दी और फरार हो गए. अमन के अनुसार अपराधियों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-forest-department-seized-tata-magic-loaded-with-stone/">हजारीबाग

: वन विभाग ने पटरा लदा टाटा मैजिक किया जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही