Search

 
 
 

जमशेदपुर : रजक समाज महिला समिति ने किया सावन महोत्सव आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : रजक समाज महिला समिति मनीफिट द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन सोमवार को बारीडीह कम्युनिटी सेंटर हॉल में किया गया. सावन महोत्सव में इस वर्ष का थीम महिला सशक्तिकरण रखा गया था. इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मेंहदी रचाओं, पूजा की थाली सजाओ, दुपट्टा सजाओ सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई. पूरे प्रतियोगिता के दौरान राखी देवी सावन क्वीन बनी है. सावन महोत्सव में महिलाओं ने खूब मस्ती की, संगीत की धून पर महिलाओं ने नृत्य किया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर किशोर ओझा एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर रानी गुप्ता उपस्थित थी. सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराधा चौधरी, आशा देवी, पूनम देवी, रानी देवी, मीना देवी, राखी देवी, मंजू देवी, रीता देवी, रेखा देवी और सभी अन्य महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-builders-openly-flouting-jnac-orders/">जमशेदपुर

: जेएनएसी के आदेश का खुलेआम उल्लंघन कर रहे है बिल्डर्स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही