Search

 
 
 

जमशेदपुर : राजस्थानी महिलाओं ने मनाया सिंधारा व कजरी तीज, सावन थीम पर किया कैटवाक

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम और अग्रवाल युवा मंच के सयुंक्त तत्वाधान में राजस्थानी संस्कृति और भाषा को समर्पित कार्यक्रम कजरी तीज व सिंधारा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं के लिये झूला लगाया गया. साथ ही मेहंदी, चूड़ी, चूरन और कैंडी के स्टॉल लगाए गये. हरे, पीले, रानी और नीले रंग के परिधान में लगभग 300 महिलाओं ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया और जमकर मस्ती की. कार्यक्रम को लेकर अग्रसेन भवन में महिलाओं के लिये मेहंदी और विभिन्न शृंगार की व्यवस्था की गई थी. सोलह शृंगार के साथ महिलाओं ने रैंप वॉक किया. हर प्रतिभागी को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर राजस्थानी मिठाई घेवर प्रदान किये गये. जबकि म्यूजिकल तम्बोला खेल में जमकर पुरस्कार बांटे गये. महिलाओं और बच्चों के लिये नृत्य प्रतियोगिता एवं अन्य कई छोटे छोटे खेलों का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-failure-should-be-seen-as-a-challenge-dr-bhavesh-bhatia/">जमशेदपुर

: असफलता को एक चुनौती के रूप में देखना चाहिए – डॉ. भवेश भाटिया

समाज की कई विशिष्ट महिलाएं हुई शामिल

समाजसेविका मनीषा अग्रवाल, सुप्रिया बागडिया, कोमल अग्रवाल, शालू अग्रवाल, सीमा जवानपुरिया, रानी अग्रवाल, पत्रकार रीमा डे, आमना, अन्नी अमृता, आर जे स्मिता, रोटरी क्लब जमशेदपुर फेमिना की निदेशक नेहा अग्रवाल,  रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की अध्यक्ष नीता अग्रवाल, योगा प्रशिक्षक रितु रूंगटा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता रतन अग्रवाल, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष प्रीति गोयल, जेसीआई पहचान की अध्यक्ष संगीता काबरा, जमशेदपुर ग्रीन स्टील लेडीज सर्कल की अध्यक्ष रितिका झावर, लायंस की पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर नलिनी मुखर्जी, कंचन सिंह, सीमा बाजपेयी, डॉ मंजू रानी सिंह, विनीता शाह, विम्मी रंजन, शिक्षिका प्रियंका दीक्षित. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-missing-from-home-case-registered/">जमशेदपुर

: घर से निकली नाबालिग लापता, मामला दर्ज

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

लायंस क्लब की अध्यक्ष नेहा चौधरी, सचिव ममता मूनका, कोषाध्यक्ष सपना भाऊका, अग्रवाल युवा मंच की उपाध्यक्ष मनीषा मुरारका, सचिव रजनी बंसल, रेशु बिंद्रा, अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति सदस्य अंजू चेतानी, निधि अग्रवाल, रश्मि झाझरिया, निशा अग्रवाल, ऊषा चौधरी, अनिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, ममता गर्ग, रूपा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी महिलाओं ने स्प्रिंग रोल, हरा भरा कबाब, बेबी कॉर्न चिल्ली, मिनी समोसा, गोलगप्पा, पापड़ी चाट, टिकिया चाट, मुड़ी चटपटी, चाय, मोक्टल, चुस्की आइस चाट, कचौरी, सब्जी, जलेबी, भुजिया, मिर्चा फ्राई, दही बड़ा, पिज़्ज़ा, क़ुल्फ़ी, चाऊमीन, मंचूरियन, फ्राई राइस और बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी चोखा का आनंद लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-bharat-jora-forcibly-constructing-road-on-raiyat-land-with-government-funds/">जमशेदपुर

: रैयत जमीन पर सरकारी फंड से जबरन सड़क का निर्माण करा रहे मुखिया भरत जोरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही