Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बालासोर रेल दुर्घटना पर राजेश शुक्ल ने जताया गहरा दुःख

Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने बालासोर रेल दुर्घटना पर दुःख जताया है. उन्होंने दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के लिए शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की है. राजेश शुक्ल ने इलाजरत घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना भी की है. राजेश कुमार शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है, उन्होंने बालासोर रेल दुर्घटना के मद्देनजर शनिवार को अपने सरायकेला और चाईबासा बार एसोसिएशन के दौरे को रद्द कर दिया. उन्होंने पश्चिम बंगाल और ओडिशा स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन से बात कर दुर्घटना में मृत परिवार के परिजनों और घायलों के परिजनों को हर संभव मदद कराने का आग्रह किया है. बालासोर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके दास से वार्ता कर घटनास्थल पर अधिवक्ताओं को भेजकर मदद पहुंचाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : अदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-policemen-honored-for-thwarting-atm-robbery-incident/">अदित्यपुर

: एटीएम लूट की घटना को विफल करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही