Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले राजेश शुक्ल, झारखण्ड के अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट और सामूहिक बीमा योजना लागू कराने की मांग

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रांची राजभवन में मुलाकात की और झारखंड के अधिवक्ताओं की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से झारखंड में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने, अधिवक्ता और उनके परिजनों का सामूहिक बीमा कराने, युवा अधिवक्ताओं को प्रति माह 5-5 हजार रुपए महीना प्रोत्साहन राशि देने की मांग की. श्री शुक्ल ने राज्य के सभी स्तर के न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने, महिला अधिवक्ताओं के लिए कामन रूम, वाश रूम और लाईब्रेरी की बेहतर व्यवस्था कराने का भी आग्रह किया. राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने अधिवक्ताओं के हित में श्री शुक्ल द्वारा निरन्तर प्रयास करने और उनके लिए कार्य करने की श्री शुक्ल की कोशिश की सराहना की. श्रीमती मुर्मू ने श्री शुक्ल को अपनी शुभकामनाएं दी और अधिवक्ताओं के हित मे लगातार कार्य करते रहने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-vice-chancellor-of-kolhan-university-dr-shukla-mohanty-met-president-draupadi-murmu-got-inspiration-to-continue-working-towards-women-empowerment/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती, महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते रहने की मिली प्रेरणा
[wpse_comments_template].
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही