Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मिले राजेश शुक्ल, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की

Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने रविवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के श्रम नियोजन, वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से उनके निवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया. श्री शुक्ल ने पूरे देश मे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग भी की, ताकि अधिवक्ता निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके. श्री शुक्ल ने आज बार कौंसिल ऑफ इंडिया की बैठक में भी भाग लिया, जहां अधिवक्ता हित के कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. श्री शुक्ल ने भारत के विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी मिलकर झारखंड के अधिवक्ताओं की कठिनाइयों से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mock-drill-in-sakchi-on-monday-to-deal-with-emergency-like-fire/">जमशेदपुर

:  अग्निकांड जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए साकची में मॉक ड्रिल सोमवार को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही