Search

 
 
 

जमशेदपुर : राजकुमार ने एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू बाजार मैदान का रहने वाला राजकुमार सिंह (18) ने बुधवार को ही अपने घर में अपना जन्मदिन मनाया था. परिवार के लोग भी काफी खुश थे. अचानक से उसने गुरुवार को दिन के 2 बजे के आस-पास जुगसलाई रेलवे फाटक पर एक यात्री ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया इसके बारे में परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-scooty-rider-crushed-by-truck-dies/">जमशेदपुर

: ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत

काली मंदिर जाने की बात कह निकला था घर से

परिवार के लोगों का कहना है कि राजकुमार सुबह 10 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह हरहरगुट्टू काली मंदिर जा रहा है. इसके पहले परिवार के लोगों ने कहा था कि वह दुकान पर चले जाये. इसके बाद 2 बजे के आस-पास राजकुमार के पिता को फोन आया और बताया गया कि वे जुगसलाई फाटक पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने बेटे के शव को रेलवे लाइन पर देखा.

पैसेंजर ट्रेन के नीचे आकर की आत्महत्या

राजकुमार के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने एक पैसेंजर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या की है. पूरी ट्रेन जा चुकी थी. सिर्फ दो कोच ही पार होना बाकी था कि वह सभी लोगों के सामने ही ट्रेन के नीचे जा घुसा और अपनी इहलीला समाप्त कर ली. घटना की जानकारी पाकर आरपीएफ, जीआरपी और जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deadly-attack-on-a-young-man-in-sidgoda-at-midnight/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में आधी रात किया युवक पर जानलेवा हमला
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही