Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के राजकुमार ने एसडीपी डोनेट कर निभाया मानव धर्म

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : किरणमयी जयंती उत्सव के तहत शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के राजकुमार ने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) के जरिए कीर्तिमान स्थापित किया. राजकुमार ने जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचकर एक घंटे तक एसडीपी के जरिए अपना पांचवा एसडीपी रक्तदान को पूर्ण किया. वहीं इस एसडीपी रक्तदान के साथ पीएसएफ ने अपने एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में 421 वां एसडीपी रक्तदान का आंकड़ा भी पूर्ण कर लिया. सबसे पहले प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अर्जित सरकार, जमशेदपुर ब्लड बैंक से मनोज कुमार महतो एवं शुभोजीत मजूमदार ने राजकुमार के सोनारी स्थित आवास पहुंचकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता से स्वागत करते हुए जमशेदपुर ब्लड सेंटर लेकर आए और रक्तदान कर 1:30 बजे सुरक्षित घर भी पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-initiative-of-mla-saryu-rai-the-work-of-construction-of-babudih-water-treatment-plant-has-been-resumed/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय की पहल पर बाबूडीह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का कार्य पुनः शुरू

प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

रक्तदान करने के बाद राजकुमार को जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. जमशेदपुर शहर के जाने-माने संस्थान श्रीलेदर्स परिवार के शेखर डे के द्वारा प्रोत्साहन हेतु टी-शर्ट प्रदान किया गया. इस दौरान जमशेदपुर ब्लड बैंक के जीएम संजय चौधरी, अनुभवी एवं वरीय चिकित्सक डॉ लव बहादुर सिंह, अनुभवी तकनीशियन मनोज कुमार महतो, सुभोजीत मजूमदार, सह तकनीशियन आदित्य कुमार, शुभंकर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, विजोन सरकार एवं गणेश मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही