Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मंगलवार को जमशेदपुर के गैर कंपनी क्षेत्रों में लचर बिजली व्यवस्था के संबंध में बिजली विभाग के जीएम को पत्र लिखकर चेतावनी दी. कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा. इस क्रम में बिजली विभाग के जीएम दफ्तर पर धरना एवं प्रदर्शन करने की चेतावनी भी राजकुमार सिंह ने दी. साथ ही इससे जुड़ा एक पत्र जीएम को सौंपा. राजकुमार सिंह ने जो पत्र जीएम को सौंपा है, उसमें जिला परिषद के वर्तमान उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत अन्य लोगों के हस्ताक्षर भी हैं. राजकुमार सिंह ने लिखा है कि मानगो, सोनारी, कदमा, कीताडीह, जुगसलाई, बामनगोड़ा बारीगोड़ा, हरहरगुट्टू, परसुडीह, गोविंदपुर, सरजामदा, घाघीडीह, हलुदबनी, गदड़ा, राहरगोड़ा एवं अन्य गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली की घोर समस्या पैदा हो गई है. दो-तीन घंटे से ज्यादा बिजली रह नहीं रही है, जिसके कारण इस भीषण गर्मी में लोगों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. 15 दिन में इस समस्या को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-496-driving-license-suspended-in-april-rs-40-lakh-fine-collected/">जमशेदपुर
: अप्रैल में 496 ड्राइविंग लाइसेंस संस्पेंड, 40 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर व्यापक आंदोलन की राजकुमार सिंह ने दी चेतावनी
Leave a Comment