Search

Jamshedpur : राजनगर के चिकित्सक डॉ. बृहस्पति मंडल की अगवा कर हत्या, दो गिरफ्तार, एक फरार

  • क्लिनिक से कार से घर जाते समय रास्ते में किया अपहरण
  • कोवाली थाना क्षेत्र के जानमडीह पंचायत में मिली लाश
  • ग्रामीणों ने पांच घंटे तक नहीं उठने दी लाश, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं,
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत सिजुलता गांव के चिकित्सक डॉ. बृहस्पति मंडल की बृहस्पतिवार को अगवा कर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम राजनगर के उऱूघुटू गांव के चंदन गोप, त्रिदेव गोप तथा बिहार के बेगुसराय का रहने वाला रोहित सिंह ने दिया. रोहित सिंह वर्तमान में सुंदरनगर रहता है. अपहरण करने के बाद तीनों अपराधियों ने डॉ.मंडल की चलती कार में हत्या कर दी तथा शव कोवाली थाना क्षेत्र के जामनडीह पंचायत के भालकी गांव के समीप फेंक दिया. वहां से भागने के दौरान पुलिस ने कोवाली में बनाए गए चेकिंग प्लाइंट पर कार को रोकवाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हालांकि एक अपराधी त्रिदेव गोप बीच रास्ते से उतरकर फरार होने में सफल रहा. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल बरामद की. दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद जानमडीह एवं भालकी गांव के सैकड़ों लोगों ने मार्ग अवरूद्ध कर अपराधियों की गिरफ्तारी होने तक शव को उठने नहीं दिया.साथ ही अपराधियों को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग करने लगे. काफी मशक्कत एवं पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया. इसे भी पढ़ें :   Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-inspected-the-warehouse-checked-the-maintenance-of-evms/">Jamshedpur

: डीसी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, ईवीएम के रख-रखाव की जांच की
मिली जानकारी के अनुसार डॉ. मंडल का क्लिनिक राजनगर के पियालगोड़ा गांव में सड़क के किनारे हैं. वहां से उनका घर सिजूलता काफी नजदीक है. सुबह वे अपने क्लिनिक से अपनी कार से घर जा रहे थे. इस दौरान एसयूबी कार से आए अपराधियों ने उनकी कार को ओवरटेक करके रोक लिया तथा पिस्तौल दिखाकर उनका अपहरण कर लिया. वहां से अपराधी उन्हें पोटका के रास्ते कोवाली थाना क्षेत्र के जामनडीह पंचायत के भालकी गांव की ओर ले गए. इस बीच चिकित्सक के अपहरण की घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. राजनगर के अलावे पोटका, कोवाली, मुसाबनी की पुलिस अलर्ट हो गई तथा कार के हुलिया के आधार पर उसका पीछा करना शुरू कर दिया. कोवाली के भालकी में पकड़ाने के भय से अपराधी चलती कार से चिकित्सक का शव जंगलनुमा जगह में फेंककर भागने लगे. इसी दौरान ग्रामीणों ने देख लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. वहीं कोवाली पुलिस पहले से सभी रास्तों में चेकिंग शुरू कर चुकी थी. उक्त कार के आते ही पुलिस ने उसे घेर लिया. स्वयं को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया. इसे भी पढ़ें :   Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-bhumij-community-burnt-effigy-of-cm-and-education-minister/">Gudabanda

: भूमिज समाज ने सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

साइकिल सवार के कारण अपहरण की हुई जानकारी

अपराधियों द्वारा जब चिकित्सक का अपहरण किया जा रहा था. उसी दौरान एक राहगीर अपनी साइकिल से राजनगर की ओर जा रहा था. उसने चिकित्सक के साथ बकझक होता देख अपराधियों को रोकने का प्रयास किया. लेकिन अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर साइकिल सवार को भगा दिया. अनहोनी की आशंका को भांपते हुए साइकिल सवार ने घटना की जानकारी डॉ. बी मंडल के सिजूलता स्थित घर पर जाकर दी. सूचना मिलने के बाद परिजन परेशान हो गए तथा इसकी जानकारी राजनगर पुलिस को दी. राजनगर पुलिस ने वायरलेस से इस घटना की जानकारी प्रसारित कर दी. जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई तथा अपराधियों की तलाश शुरू की. वहीं साइकिल सवार के बताए मार्ग की ओर परिवार के सदस्य भी खोजबीन के लिए निकल गए. इसे भी पढ़ें :   Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-special-lecture-series-organized-in-sona-devi-university/">Ghatshila

: सोना देवी विश्वविद्यालय में विशिष्ट व्याख्यानमाला का आयोजन

पुलिस नहीं पहुंचती तो हो सकती थी मॉब लिंचिंग

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी कोवाली थाना क्षेत्र के भालकी गांव के समीप झाड़ी में चिकित्सक का शव फेंककर भाग रहे थे. यह देखकर ग्रामीण भी कार का पीछा करने लगे. वहीं कोवाली पुलिस की ओर से पहले देवली चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी. उसी दौरान ग्रामीण भी वहां पहुंच गए. ग्रामीण अपराधियों को लोगों के हवाले करने की मांग करने लगे. ग्रामीण कह रहे थे कि अपराधियों को हम अभी सजा देंगे. इसको लेकर वहां काफी हंगामा हुआ. पुलिस ने किसी तरह लोगों के चंगुल से अपराधियों को बचाया तथा थाने ले गई. इस बीच सूचना पाकर मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, घाटशिला अजित कुजुर तथा सरायकेला डीएशपी संतन मिश्रा, पोटका थाना प्रभारी समीर तिर्की, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे एवं लाश उठाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें :   Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-mla-laid-the-foundation-stone-of-schemes-in-dampada-area/">Ghatshila

: दामपाड़ा क्षेत्र में विधायक ने किया योजनाओं का शिलान्यास

डीएसपी के लिखित आश्वासन पर उठा शव

सरायकेला डीएसपी संतन मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मृतक चिकित्सक के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा. एक फरार अपराधी को 24 घंटा में गिरफ्तार कर लिया जाएगा, साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी. इसका लिखित आश्वासन देने के बाद ग्रामीण माने. उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर शव का पंचमाना तैयार किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सरायकेला डीएसपी ने बताया कि हत्या का कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि उन्होंने रंगदारी व जमीन विवाद से जुड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया. इसे भी पढ़ें :   गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-will-no-longer-sink-into-darkness/">गढ़वा

अब अंधकार में नहीं डूबेगाः मंत्री मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp