Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के राजू को मिला "वर्कस्किल कंपटीशन" में प्रथम पुरस्कार

 
Jamshedpur : एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी के डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग (CP01) के छात्र राजू कुमार ने `32वीं ईस्टर्न रीजनल वर्कस्किल कंपटीशन` में प्रथम पुरस्कार मिला. इससे संस्थान गौरवान्वित हुआ है. 32वीं ईस्टर्न रीजनल वर्कस्किल प्रतियोगिता (सीआईआई) 11 से 14 फरवरी 2020 को भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था. 9 जुलाई 2022 को उपर्युक्त प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें एनटीटीएफ के डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग के छात्र राजू कुमार को फिटर ट्रेड में प्रथम पुरस्कार दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-killer-driver-was-roaming-with-the-ssp-after-doing-triple-murder/">जमशेदपुर:

ट्रिपल मर्डर कर एसएसपी के साथ ही घूम रहा था हत्यारोपी चालक
प्राचार्य प्रीता जॉन ने राजू की शानदार उपलब्धि के लिए उसे बधाई देते हुए मोमेंटो और प्रसंशा पत्र प्रदान किया. राजू कुमार 2021 के बैच का टूल एंड डाई इंजीनियरिंग का छात्र है. इस प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों एवं संस्थानों से आए सभी छात्र-छात्राओं में से राजू ने फिटर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार जीता. राजू की इस उपलब्धि पर सभी शिक्षक और अन्य गौरवान्वित हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही