Search

 
 
 

Jamshedpur : जेम्को में ताबड़तोड़ फायरिंग में शामिल राजू यादव धराया

 
  • देशी कट्टा, गोली व मोबाइल जब्त
Jamshedpur (Sunil Pandey) : टेल्को थानान्तर्गत जेम्को मिश्रा बागान में अपराधकर्मी महेश मिश्रा की गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में फरार राजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एसआईटी गठित की थी. पुलिस ने राजू यादव के बिहार स्थित आरा के सिग्रहटा गांव में भी दबिश दी. अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार को डीएसपी सुधीर कुमार ने मीडिया के सामने प्रस्तूत किया. बताया कि उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल किए घए एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया गया है. राजू यादव टेल्को के रामाधीन बगान अस्थायी रुप से रहता है. उन्होंने बताया कि घटना में अन्य अपराधकर्मी भी शामिल हैं. जिनकी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी. एसआइटी में डीएसपी सिटी सुधीर कुमार, के अलावे डीएसपी सिटी मुख्यालय-एत भोला प्रसाद सिंह, टेल्को थाना प्रभारी शैलेंद्र, अवर निरीक्षक सोहन लाल, शारिक अली और तकनीकी शाखा के कर्मचारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-500-people-tested-in-mega-free-ecg-camp/">Jamshedpur

: मेगा निःशुल्क ईसीजी शिविर में 500 की हुई जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही