Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रेम प्रसंग में राकेश ने की थी आत्मदाह की कोशिश

 
Jamshedpur (Rohit kumar) :  साकची स्थित होटल चंद्रा के कमरा नंबर 103 में शुक्रवार सुबह ईस्ट प्लांट बस्ती निवासी राकेश गुप्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया था. इस दौरान बीच बचाव में मौके पर मौजूद नीरा दास भी आग से झुलस गई. दोनो को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां से राकेश को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. पूछताछ में नीरा ने पुलिस को बताया कि साल 2017 में उसकी शादी ओडिशा ने मयूरभंज में हुई थी. पति ने दूसरी शादी का ली जिसके बाद वह दो साल पूर्व सीतारामडेरा के छायानगर स्थित अपने आवास आ गई. एक साल पूर्व इंस्टाग्राम में राकेश से दोस्ती हुई. दोनो के बीच प्यार हुआ और दोनो मिलने लगे. बीते कुछ दिनों से वह राकेश से अलग रह रही थी. 15 अगस्त को राकेश का जन्मदिन था जिसको लेकर राकेश ने आखिरी बार मिलने बुलाया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-university-quiz-competition-concluded-b-ed-department-became-champion/">जमशेदपुर

: अंतर विश्वविद्यालय क्वीज प्रतियोगिता सम्पन्न, बीएड विभाग बना चैम्पियन

सुबह 4 बजे लेकर गया होटल

नीरा ने बताया कि राकेश ने सुबह चार बजे फोन कर बुलाया. एमजीएम अस्पताल के पास से उसे बाइक पर बिठाकर राकेश होटल ले गया. होटल के कमरे में दोनो जन्मदिन मना रहे थे तभी राकेश ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली. मामले को लेकर पुलिस ने नीरा के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही