Search

 
 
 

जमशेदपुर: राकेश्वर पांडे फिर बने तार कंपनी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष, 14 नए कमिटी मेंबर जीते, छह पुराने की हुई हार

 
Jamshedpur: तार कंपनी कर्मचारी यूनियन का चुनाव शनिवार को चुनाव अधिकारी बीके राय एवं सह चुनाव अधिकारी परविंदर सिंह सोहेल की देखरेख में शांतिपूर्ण संपन्‍न हो गया. एक बार फिर राकेश्वर पांडे यूनियन के अध्यक्ष जबकि श्रीकांत सिंह डिप्टी प्रेसीडेंट चुने गए. अमरीक सिंह एवं दानी शंकर तिवारी उपाध्यक्ष बनाए गए. पंकज कुमार सिंह महामंत्री और मंजीत सिंह को सह महामंत्री का पद मिला. अनवर हुसैन एवं मंजीत सिंह मिन्टे को सह सचिव बनाया गया. गुरुविन्दर सिंह कोषाध्यक्ष बने. समरेश कुमार एवं सुजाता मित्रा को अध्यक्ष का सलाहकार नियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-campus-selection-of-five-bed-girl-students-of-graduate-college/">जमशेदपुर:

ग्रेजुएट कॉलेज की पांच बीएड छात्राओं का हुआ कैंपस सेलेक्शन

महामंत्री के प्रबल दावेदार आशीष अधिकारी और उपाध्यक्ष पवित्र सिंह भी हारे

इस बार चुनाव में काफी उठापटक देखने को मिली. यूनियन चुनाव में जहां 14 कमिटी मेम्बर पहली बार चुनाव जीते वहीं छह पुराने कमिटी मेम्बर चुनाव हार गए. महामंत्री के प्रबल दावेदार आशीष अधिकारी और उपाध्यक्ष पवित्र सिंह भी चुनाव हार गए. पहली बार चुनाव जीतने वालों में सुजाता मित्रा,त्रिलोक सिंह,बृज सुंदर त्रिपाठी,चंदन कुमार सिंह,बलविंदर सिंह ,मनोज सरदार,निशित रंजन मिश्रा, मनीष प्रसाद,एन संतोष कुमार ,राकेश कुमार जसविंदर सिंह ,रंजीत कुमार साह, अर्जुन ठाकुर और मनीष कुमार सिंह शामिल हैं. जबकि पुराने कमिटी मेम्बर में आशीष अधिकारी, पवित्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, श्याम कुमार थापा, विनय कुमार सिंह और राकेश चंद्र महतो चुनाव हार गए. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-liquor-furnace-destroyed-in-lupungdih-raids-on-illegal-liquor-warehouses/">जमशेदपुर:

लुपुंगडीह में शराब भट्ठी ध्‍वस्‍त की, अवैध शराब गोदामों पर छापा    
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही