Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेम्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. चुनाव में जहां दो पूर्व पदाधिकारी चुनाव हार गए, वहीं दो नए कमिटी मेंबर विजयी हुए. पूर्व उपाध्यक्ष लखन मुर्मू और सहायक सचिव अमित कुमार सिंह चुनाव हार गए. वहीं जीतने वाले कमेटी मेंबरों में अमर महतो, मंजीत सिंह, मनोज कुमार, जी गाल्डविन पॉल, मोहन सरदार, समीर कुमार महतो, रविंदर सिंह शामिल है. जबकि रमेश कुंवर और अमित कुमार सरकार पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके थे. विजयी कमेटी मेंबरों द्वारा को-ऑप्शन के तहत राकेश्वर पांडे को अपना अध्यक्ष चुन लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-social-media-workers-are-a-strong-pillar-of-bjp-awasthi/">आदित्यपुर
: सोशल मीडिया के कार्यकर्ता भाजपा का एक मजबूत स्तंभ है : अवस्थी
: सोशल मीडिया के कार्यकर्ता भाजपा का एक मजबूत स्तंभ है : अवस्थी
Leave a Comment