Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चार्टर ऑफ डिमांड के निर्माण के लिए राकेश्वर पांडे ने बनाई कमिटी

[caption id="attachment_570234" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/rakeshwar-pandey_649.jpg"

alt="" width="600" height="597" /> राकेश्वर पांडे.[/caption] Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टीएसडीपीएल कर्मचारियों का ग्रेड अक्टूबर 2023 में रिवीजन होना है. जिसको लेकर गुरुवार को यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने चार्टर ऑफ डिमांड का निर्माण करने के लिए यूनियन के छह सदस्यों की कमिटी बनाई है. जिसमें संजीव कुमार सिंह, दिनेश कुमार, सचिदानंद, आर रवि, प्रमोद उपाध्याय, रंजन मिश्रा शामिल हैं. यूनियन अध्यक्ष ने इन्हें जिम्मेवारी दी है की वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए चार्टर ऑफ डिमांड का निर्माण करें. 2017 में ग्रेड रिवीजन किया गया था. दिनेश कुमार और सचिदानंद इस कमिटी में अनुभवी सदस्य के रूप रहेंगे. पूर्व में भी दो चार्टर ऑफ डिमांड का निर्माण और दो ग्रेड रिवीजन कमिटी में इन दोनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-noel-tata-inaugurated-the-lighting-of-jubilee-park-by-switching-it-on/">जमशेदपुर

: नोएल टाटा ने स्विच ऑन कर जुबली पार्क की लाइटिंग का किया उद्घाटन

फाइनल प्रारूप को प्रबंधन को कराया जाएगा उपलब्ध

अध्यक्ष ने कमिटी को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द चार्टर ऑफ डिमांड का निर्माण करें. तत्पश्चात पूरी यूनियन कमिटी के साथ बैठ कर इस पर चर्चा करने के पश्चात इसके फाइनल प्रारूप को प्रबंधन को उपलब्ध कराया जाएगा. ज्ञात हो की लगातार दो दिनों से चार्टर ऑफ डिमांड के निर्माण को लेकर कमिटी बारा यूनियन कार्यालय में चर्चा कर रही है, कमिटी के सदस्य सीआर प्लांट, बारा प्लांट और डिमेग प्लांट के कर्मचारियों से भी सलाह ले रहे हैं और उनके सलाह का भी समायोजन किया जाएगा. प्रबंधन भी इस बार तैयार दिख रही है और जल्द चार्टर ऑफ डिमांड के आते है वार्ता आरंभ कर समय से ग्रेड रिवीजन करने के मूड में है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही