Search

 
 
 

जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच के राखी मेला में बिक रही 20 से 850 रुपये तक के राखी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित तीन दिवसीय राखी मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) के दूसरे दिन सोमवार को भी काफी भीड़ उमड़ी. इस मेला में 20 रुपये से लेकर 850 रुपये तक की कई डिजनाइर समेत चांदी की राखी भी उपलब्ध है. मंगलवार (18 जुलाई) को राखी मेला का समापन होगा. दो दिन मेले में हुई भीड़ से स्टॉल लगाने वाली महिलाओं का हौसला बुलंद है. मेले में टोटल 51 स्टॉल लगे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-woman-did-fake-case-of-gangrape-revealed-in-investigation/">चाईबासा

: महिला ने गैंगरेप का किया फर्जी केस, जांच में हुआ खुलासा

इस मेले में एक ही स्थान पर राखी के साथ मिल रहे हैं अन्य गिफ्ट आइटम

इस संबंध में मंच अध्यक्ष बीना अग्रवाल एवं सचिव सीमा अग्रवाल ने बताया कि इस मेले में एक ही स्थान पर राखी, गिफ्ट आइटम, बेड शीट, लड्डू गोपाल की पोशाक, बंधनवार, साड़ी, कुर्ती और गृह सज्जा के सामानों का भरपूर कलेक्शन है. इसके अलावा गृह उपयोगी हाथों से बने आचार, पापड़, मंगोड़ी, खजला भी उचित मूल्य में मिल रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही