Search

 
 
 

जमशेदपुर : एक हजार बाइक के साथ गांव से लेकर शहर तक आदिवासी युवा संगठन की रैली 30 जून को

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : बिष्टुपुर स्थित निर्मल भवन में रविवार को आदिवासी युवा संगठन की बैठक हुई. इसका उद्देश्य आगामी 30 जून को आदिवासी युवा संगठन के द्वारा 1000 बाईक रैली निकाल कर शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है. इसके लिए रूट का निर्धारण किया गया है. यह रैली खुखराडीह से आरम्भ होगी, जहां सिद्धू कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत की जाएगी. उसके बाद रैली सुन्दरनगर, करनडीह होते हुए टाटानगर स्टेशन चौक पहुंचेगी. फिर जुगसलाई होते हुए बिष्टुपुर, साकथी और फिर बिरसा चौक पर माल्यापर्णण के उपरान्त गोलमुरी होते हुए एग्रिको सिग्नल से बारीडीह, बिरसानगर में भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा करने के उपरान्त रैली का समापन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-film-adi-vidrohi-received-the-special-jury-award-for-the-best-film/">जमशेदपुर

: फिल्म ‘आदि विद्रोही’ को मिला श्रेष्ठ फिल्म का स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यह एक समाजिक रैली होगी. इसमें आदिवासी समाज के अगुवा माझी परगना, मानकी, मुंडा, डोकलो सोहोर व अन्य आदिवासी समुदाय के लोग पारम्पारीक वेशभूषा में रैली में शामिल होकर अनुशासन के साथ रैली का आयोजन एंव समापन करेंगें. बैठक में मुख्य रूप सें हरिराम टुडु, अरूण मुर्मू, सुकरा हो, संजीव मुर्मू, विकास हेमब्रम, दिनकर कच्छप, निर्मल किस्कू , सागेन बेसरा, भीमसेन मुर्मू, छोटू सोरेन, लाल बाबू मार्डी, आनन्द बेसरा, मार्शल मुर्मू, मानस सरदार, सनातन हेम्ब्रम, बलराम कर्मकार, राजा राम मुर्मू, सुरेश हेम्ब्रम, सुनील हेम्ब्रम एवं कल्याण मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही